फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला, दो युवक गिरफ्तार

Wed, 29 Dec 2021 04:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

नाबालिग के अपहरण और दुराचार में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में देवप्रयाग में नाबालिग के अपहरण और दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित की उम्र  14 साल है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पोक्सो एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार हुए नेपाली युवक को पांच घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के अपहरण में आरोपी की मदद करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार और उसके साथी के खिलाफ अपहरण सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। 

देवप्रयाग-गजा-टिहरी मार्ग स्थित एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को मांस विक्रेता की दुकान में काम करने वाला नेपाली युवक  लोक बहादुर उर्फ प्रकाश निवासी नेपाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के अपहरण में एक स्थानीय युवक रोहित कोहली ने आरोपी का साथ दिया। 
विज्ञापन


आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इसके बाद रात में दोनों युवक बाइक पर किशोरी को बैठाकर ले जा रहे थे। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ देखकर लोक बहादुर फरार हो गया। जबकि पीड़िता और रोहित को रोक लिया गया। मामला पता चलने पर पीड़िता के पिता ने देवप्रयाग थाने में लोक बहादुर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। 

थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी। नेपाल पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपना मोबाइल बेचकर परिचितों से पैसे एकत्रित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें