फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधायक उमेश शर्मा काऊ ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के सामने रखा अपना पक्ष 

Tue, 14 Sep 2021 01:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

करीब एक घंटे की इस मुलाकात में काऊ ने अपना पक्ष रखा और संगठन में कतिपय नेताओं के व्यवहार को लेकर शिकायत की।
विज्ञापन
उमेश शर्मा 'काऊ' - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सामने अपना पक्ष रखा। सूत्रों के मुताबिक, काऊ ने पिछले साढ़े चार साल में पार्टी फोरम पर उनके साथ हुए व्यवहार की जानकारी दी। संगठन रायपुर में विधायक और पार्टी नेताओं के बीच की गुटबाजी से पार्टी की छवि को हो रहे नुकसान की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: विधायक उमेश शर्मा काऊ बोले, पार्टी से बाहर हमारा भी संगठन है, हम उसमें निर्णय लेंगे

सोमवार को काऊ प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक से मुलाकात की। करीब एक घंटे की इस मुलाकात में काऊ ने अपना पक्ष रखा और संगठन में कतिपय नेताओं के व्यवहार को लेकर शिकायत की। कुछ दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में विधायक और भाजपा नेताओं के बीच जबर्दस्त बहसबाजी हुई, जिससे पार्टी के अनुशासन पर सवाल उठे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस मामले में जांच के आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी बनाए गए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, जांच अभी गतिमान है। उन्होंने अभी विधायक उमेश काऊ का पक्ष नहीं जाना है। वह सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अभी तक जिला ग्रामीण अध्यक्ष और कुछ मंडल अध्यक्ष उन्हें अपना पक्ष सुना चुके हैं, लेकिन अभी कुछ पहलुओं की जानकारी लेना आवश्यक है। कुलदीप कुमार के मुताबिक, प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद ही वह सभी पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। 

रायपुर के विधायक उमेश कुमार ने मुझसे भेंट की थी। उनसे कुछ मुद्दों पर बातचीत हुई। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें