आग की चपेट में आकर अब तक पांच की मौत
प्रदेश के जंगलों में लगी आग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। जिन चार लोगों की मौत की पुष्टि है। वहीं, पौड़ी क्षेत्र में आग से झुलसकर जिस महिला की मौत की बात की जा रही है, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उस प्रकरण की जांच की जा रही है। जबकि घायलों में तीन कुमाऊं एवं एक वन्य जीव क्षेत्र का मामला है।
जंगल में आग पर अब तक हुए 351 मुकदमे
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 351 मुकदमे हुए हैं। इसमें 61 को नामजद किया गया है, जबकि 290 मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।