लिहाजा, तय किया गया कि पहले सभी विवि व संबद्ध कॉलेज में सीयूईटी के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए विवि या तो स्क्रीनिंग टेस्ट कराएगा या फिर क्वालिफाइंग परीक्षा यानी 12वीं, ग्रेजुएशन के अंकों के आधार पर मेरिट से दाखिले देगा। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि दाखिलों की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शी होगी।
यह व्यवस्था अब आने वाले सभी सत्र में लागू होगी। एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा, यूजीसी की यह एसओपी से ग्रेजुएशन, पीजी, प्रोफेशनल कोर्स के साथ ही बीएड दाखिलों में भी लागू होगी। मांग की कि विवि जल्द इस पर आदेश जारी करे।
अगली सीयूईटी 15 मई से
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अगले साल दाखिलों के लिए सीयूईटी 2024 का आयोजन 15 मई से 31 मई के बीच देशभर में किया जाएगा। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।