फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, रिटायर ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत, दो घायल

Wed, 20 Oct 2021 04:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के बुंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) विनोद चंद ने गांव में ही ईष्टदेवता के मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर में 20 अक्तूबर को प्राण प्रतिष्ठा होनी थी। इसके लिए उन्होंने नेपाल से कुल पुरोहित बुलाए थे।
विज्ञापन
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल से पिथौरागढ़ आ रही एक फॉर्च्यूनर कार बुधवार को मुवानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में नेपाल के दो पंडित भी शामिल हैं। सभी लोग कर्णप्रयाग में पूजा कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। संचार सेवाएं बंद होने के कारण एक युवक को दस किमी दूर थल थाने भेजकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के बुंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) विनोद चंद ने गांव में ही ईष्टदेवता के मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर में 20 अक्तूबर को प्राण प्रतिष्ठा होनी थी। इसके लिए उन्होंने नेपाल से कुल पुरोहित बुलाए थे। बताया जा रहा है कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुल पुरोहितों ने चंदों की परंपरा के अनुसार पहले कर्णप्रयाग में स्नान करने की सलाह दी थी।

दो दिन पूर्व विनोद चंद अपने गांव के रघुवीर सिंह, नरेंद्र चंद, आठगांव शिलिंग निवासी दीवान चंद, नेपाल से आए पुरोहित दीपक अवस्थी व मदन मोहन जोशी और नेपाल निवासी दल बहादुर बिष्ट के साथ कर्णप्रयाग गए थे। बुधवार की सुबह कर्णप्रयाग से लौटते समय सुबह छह बजे उनकी कार (सीएच01एजेड9744) मुवानी इंटर कॉलेज से दो सौ मीटर आगे अनियंत्रित होकर सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में बुंगा निवासी विनोद चंद पुत्र विक्रम चंद, रघुवीर सिंह पुत्र कुंवर चंद, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद, नेपाल के खिमाली निवासी दीपक अवस्थी पुत्र शिव दत्त और मदन मोहन जोशी पुत्र किशन दत्त की मौत हो गई, जबकि दीवान चंद पुत्र मोती चंद, दल बहादुर बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट घायल हो गए। वाहन को खाई में गिरता देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे। 

 थल थाना पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने मृतकों का पंचनामा भरा। दुर्घटना की सूचना के बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें