फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चमोली में रविवार रात हुआ हादसा, बरात छोड़कर वापस आ रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

वाहन गोपेश्वर में बरात छोड़कर वापस मठ-झड़ेता जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली में रविवार देर रात हादसा हो गया। यहां दशोली विकास खंड के मठ-झड़ेता सड़क पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालकी मौत हो गई है।

विज्ञापन

 

वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था
बताया गया कि वाहन गोपेश्वर में बरात छोड़कर वापस मठ-झड़ेता जा रहा था। वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था। पुलिस ने चालक मतवीर सिंह (25) पुत्र गोविंद सिंह, ग्राम- खडोरा के शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस ने रात में ही चालक के शव को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा। सोमवार को सुबह दस बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


हादसे में छात्र समेत दो युवाओं की मौत 
लोहाघाट (चंपावत) के विकासखंड बाराकोट में मरोड़ाखान के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक छात्र समेत दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से छह लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

 ग्राम मल्ला बापरू निवासी हयात राम और पूरन राम शनिवार रात अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ दयारतोली के कैलबकरिया मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे। रात करीब एक बजे मैक्स वाहन संख्या यूके 01टीए1505 मरोड़ाखान के पास हीनाढुंगी स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

दूसरे वाहन में पीछे से आ रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच एसओ जसवीर चौहान, एलएफएम प्रकाश पांडेय, बाल मुकुंद राणा के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में विशाल फर्त्याल (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल ममता (18) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया था लेकिन हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें