फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में डेंगू का कहर: बुखार से पीड़ित आशा कार्यकर्ता की मौत, रुड़की में मिले 48 नए मामले

Sat, 30 Oct 2021 07:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Dengue in Uttarakhand: रुड़की क्षेत्र में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गाधारोणा से हुई डेंगू की रफ्तार धीरे-धीरे अन्य गांवों में भी बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी है। शनिवार को रुड़की के चार गांवों की आई रिपोर्ट में 48 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद हरिद्वार जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 446 पर पहुंच गई है। वहीं अकबरपुर कालसो में बुखार से पीड़ित आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई।

विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी मौत की वजह
आशा कार्यकर्ता का शुक्रवार को ही सैंपल लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न गांवों से कुल 76 सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। 

लगातार बढ़ता जा रहा डेंगू का प्रकोप
रुड़की क्षेत्र में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गाधारोणा से हुई डेंगू की रफ्तार धीरे-धीरे अन्य गांवों में भी बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की मौत हो रही है। शनिवार को अकबपुर कालसो में आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 76 सैंपल लिए गए

वहीं शनिवार को डेंगू के48 नए मामले सामने आए। जिनमें सिकरोढ़ा में चार, गाधारोणा में आठ, अकबपुर कालसो में तीन और भौंरी गांव में 33 मरीज शामिल हैं।

डेंगू के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गाधारोपणा से सात, भक्तोवाली से 28, मोहितपुर से आठ और खेलपुर से 33 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान कुल 76 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया हे।

बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित
इसके अलावा भलस्वागाज, फक्करहेड़ी, खेडी शिकोहपुर आदि गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। ज्ञात हो कि इससे पहले बृहस्पतिवार की रात लव्वा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो चुकी है। परिजनों के अनुसार व्यक्ति कुछ दिनों से बुखार पीड़ित था। अचानक व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें