नई नीति में हुए महत्वपूर्ण बदलाव
- राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति के माध्यम से नए वित्तीय वर्ष में 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसकी वजह से एक अप्रैल से शराब के दामों में कुछ वृद्धि होगी
- नई नीति में धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों को बंद करने का प्रावधान है
- एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे
- स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में वाइनरी संचालकों को बढ़ावा देने के लिए 15 वर्षों तक शुल्क में छूट दी जाएगी