19 जनवरी को होगा उद्घाटन
पुल का उद्घाटन 19 जनवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किया जाना प्रस्तावित है। इन दिनों जोशीमठ से ढाक तक सड़क दुरुस्त करने व गड्ढों को भरने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि पुल का निर्माण दिसंबर 2018 में शुरू हुआ। 17.80 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ है।