यहां भी बने हुए हैं फ्रीज जोन
रायपुर में सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर विधानभवन, सचिवालय, निदेशालयों के लिए भवन निर्माण होने हैं। उत्तर क्षेत्र में रायपुर से थानों रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक, पश्चिम में आर्डिनेंस फैक्टरी की सीमा को छोड़ते हुए नाले के पूर्व में हरिद्वार रोड तक और पूर्व में दूनघाटी महायोजना में शामिल भोपालपानी, बडासी ग्रांट एवं काली माटी ग्राम तक की सीमा को फ्रीज जोन घोषित किया हुआ है। यहां का मास्टर प्लान बन रहा है।
ये भी पढ़ें...Weather Update: बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम...जानिए उत्तराखंड में कब बरसेंगे बादल
इसी प्रकार कैबिनेट ने दो दिन पहले ही गौलापार, हल्द्वानी में हाईकोर्ट भवन निर्माण के मद्देनजर फ्रीज जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पूरब में ग्राम देवल मल्ला, ग्राम देवल तल्ला व कुंवरपुर की ओर जाने वाले मार्ग की सीमा तक, पश्चिम में गौला नदी के तट तक, उत्तर में गौला नदी से सटे ग्राम नवरखेड़ा, ग्राम किशन नगरी ओर जाने वाले हल्द्वानी बाईपास मार्ग के तिराहे तक, दक्षिण में हल्द्वानी बाईपास मार्ग तक नदी तट से प्रारंभ होकर लंकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के तिराहे तक जमीन की खरीद-फरोख्त और नक्शे पास कराने पर रोक लगाई जाएगी।