फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update: दिनभर चटख धूप के बाद शाम को देहरादून में हुई झमाझम बारिश, राज्य में 220 सड़कें बंद

Sat, 24 Jul 2021 07:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर चटक धूप खिलने से उमस बढ़ गई। हालांकि, देर शाम कुछ जगहों पर बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं शनिवार को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान के बीच दोपहर बाद देहरादून में खूब झमाझम बारिश हुई। जिससे एक ओर गर्मी से राहत मिली तो वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन

 

 

बारिश के चलते प्रदेश में सड़कों के बंद होने का सिससिला जारी है। शनिवार को 150 सड़कें खोलीं गईं। लेकिन अभी भी 220 मार्ग बंद हैं। वहीं शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमधार में फिर भारी वर्षा व मलबा आने के कारण नौ घंटे के लिए ब्लॉक हो गया था। जिसे दोपहर डेढ़ बजे के आसपास यातायात के लिए खोल दिया गया था। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी सिरोहबगड़ में बंद पड़ा हुआ है।


ऑल वेदर मोटर मार्ग में चट्टान दरकी
वहीं लोहाघाट-पिथौरागढ़ ऑल वेदर मोटर मार्ग पर भरतोली के पास चट्टान दरकने से तबाही मच गई। चट्टान के मलबे में सरकारी पंचायत घर, पेड़-खेत जमींदोज हो गए हैं। वहीं कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत है। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वांला के समीप पहाड़ी दरकने से यातायात बंद हो गया है। यहां बिना बारिश के ही पहाड़ी दरक रही है। यहां मार्ग मलबे से सड़क पटी हुई है। शनिवार को स्वांला के पास ऑल्टो कार पर मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड: बड़ेथी के पास पहली ही बारिश में ऑल वेदर रोड का 200 मीटर हिस्सा धंसा

गौला नदी में नहाते समय यूपी का युवक डूबा
भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा डहरा जमरानी की गौला नदी में नहाते समय यूपी शहाजापुर निवासी कासिम (26) नदी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल को रवाना हो गई। युवक वर्तमान में हल्द्वानी ठंडी सड़क स्थित एक मोबाइल की दुकान में काम करता है। युवक की तलाश की जा रही है।

बारिश से आफत: 35 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, लेकिन खतरे से खाली नहीं आवाजाही, तस्वीरें...

विज्ञापन

नरकोटा भूस्खलन जोन से निजात के लिए बने वैकल्पिक मार्ग

रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में सक्रिय भूस्खलन जोन से निजात के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने मार्ग निर्माण का प्रस्ताव विधायक को सौंपा है। इस मार्ग के बनने से धनपुर के गांवों की भी हाईवे से दूरी कम हो जाएगी।

विधायक को सौंपे प्रस्ताव में भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जोशी का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में की जा रही कटिंग से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पिछले दो माह से नरकोटा में भूस्खलन के कारण आए दिन बाधित हो रहा है।

उन्होंने समस्या के समाधान के लिए हाईवे पर गुलाबराय के समीप रैंतोली-जसोली मोटर मार्ग के पंचभैयाखाल से मल्ला नरकोटा होते हुए नौगांव तक वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रस्ताव के तहत लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज दिया है। 

भूस्खलन होने से गजा-तमियार-पसरखेत मोटर मार्ग बंद
नरेंद्रनगर ब्लॉक का गजा-तमियार-पसरखेत मोटर मार्ग गजा से दो किमी आगे भारी भूस्खलन से यातायात के लिए बाधित हो गया है। पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर मार्ग पर जमा हो गए, जिससे लोगों को वहां से आवागमन करने में भारी दिक्कतेां का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से कई गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया।

शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण गजा से दो किमी आगे गजा-तमियार-पसरखेत मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र के रमेश रावत, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि मोटर मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण कार्य के साथ-साथ सुरक्षा दीवार न लगाए जाने और कच्ची पहाड़ी के कारण मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है।

उन्होंने विभाग से जल्द सड़क मार्ग खोलने की मांग की है। कहा कि डंपिंग जोन चिह्नित कर वहीं पर सड़क का मलबा डंप किया जाना जाना चाहिए। इस बाबत पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता राजवर्धन तिवारी  ने बताया कि बंद चल रहे गजा-तमियार-पसरखेत मोटर मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। मलबा ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है। रविवार तक मार्ग को खोल दिया जाएगा।

चट्टान टूटने से नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग बंद
थराली में शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग चट्टान टूटने से बंद हो गया, जिससे नंदकेशरी, देवाल और थराली को जाने वाले राशन और सब्जियों के ट्रकों के साथ ही अन्य वाहन भी यहां पर फंस गए। शनिवार सुबह लोक निर्माण विभाग ने जब सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई तो फिर से चट्टान टूटने लगी और लगातार भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आने लगा। किसी तरह जेसीबी को पीछे हटाकर चालक ने जान बचाई। ऐसे में सभी वाहनों को वापस ग्वालदम और देवाल जाना पड़ा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें