मुख्य सचिव ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावासों में बालिकाओं की कम संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने इसका प्रचार करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020-21 में 68 नए मदरसों में मध्याहन भोजन दिया जाएगा। सीएस ने सचिव शिक्षा को निर्देश दिए कि मदरसा शिक्षा परिषद की संचालित परीक्षाओं की समकक्षता के मामले को तीन माह में हल कर दिया जाए।
छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित छात्रों के कम संख्या को बढ़ाने के लिए आय प्रमाणपत्र में सेल्फ सर्टिफिकेशन पर विचार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि बलजीत सोनी, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सचिव महिला एवं बाल विकास सौजन्या, सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव समाज कल्याण एल फैनई, निदेशक अल्पसंख्यक सुरेश चंद जोशी, फुरकान अहमद मौजूद थे।
समिति के उपाध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक, बैठक में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को आईएएस, पीसीएस, पीसीएस (जे), मेडिकल तथा इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देने का फैसला हुआ। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से करीब 10 हजार अल्पसंख्यक छात्र लाभान्वित होंगे।