उत्तराखंड सरकार के मंत्री कुर्सी के लिए नहीं बल्कि 'व्हाइट गोल्ड' के लिए लड़ रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस शासन में मंत्रियों की लड़ाई व्हाइट गोल्ड (रेता-बजरी) हासिल करने तक सीमित होकर रह गई है।
उन्होंने दावा किया कि यदि उत्तराखंड में खनन की जांच कराई जाए तो अधिकांश में मंत्रियों के चहेते, रिश्तेदारों की संलिप्तता उजागर होगी।
नई सरकार में चेहरे जरूर बदले हैं, लेकिन सरकार पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। इस बार भ्रष्टाचार की सीमा कहीं ज्यादा है।
नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में श्री भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुईं हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट लगाकर जनता को छला है।