विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि 21 मई को उनका बड़ा बेटा और बहू दुबई से आए हैं और वे (महाराज) उन्हें लेने दिल्ली गए थे, जबकि 21 मई को वह कैबिनेट की बैठक और 22 मई को देवस्थानम बोर्ड की बैठक में देहरादून में शामिल हुए थे।
पंकज भट्ट के अनुसार 24 मई को महाराज के पूरे परिवार का सीएमओ देहरादून की ओर से कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके उपरांत ही वह 29 मई को कैबिनेट की मीटिंग में गए थे।
कैबिनेट मंत्री की बातों को साझा करते हुए पंकज भट्ट ने बताया कि विपक्ष सवाल कर रहा है कि सतपाल महाराज के मोबाइल में क्या आरोग्य सेतु एप नहीं था। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सहित सभी पारिवारिक सदस्यों और
स्टाफ के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप है। मगर, कोरोना किसी को भी हो सकता है।