देहरादून 09
नैनीताल 15
हरिद्वार 09
चमोली 06
पौड़ी 01
यूएस नगर 01
पिथौरागढ़ 01
पुरोला के सुनाली गांव के घुंडाड़ा खड्ड के पास एसडीएम मनीष कुमार ने एक विदेशी युवक को हिरासत में लिया है। युवक युक्रेन का रहने वाला है। युवक हरिद्वार से आज सुबह निकला था जो नौगांव तक वह किसी वाहन से वहां पहुंचा।
नौगांव से युवक कमल नदी के किनारे-किनारे चलते हुए पुरोला पहुंचा। पुरोला में कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। एसडीएम मनीष कुमार ने युवक को घुंडाड़ा के पास पकड़ कर पूछताछ की।
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि युवक के पास पैसे भी खत्म हो गए थे। यहां टीआरएच में उसके रहने खाने की व्यवस्था कर दी गई है। युवक हरिद्वार में 14 दिन क्वारंटीन रह चुका है। इसके पास पांच वर्ष का ई-वीजा है। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।