फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड: हाईकोर्ट के आदेश पर आज होने वाली लैब टेक्नीशियन पदों की लिखित परीक्षा स्थगित

Sun, 06 Mar 2022 03:40 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कुछ बेरोजगार युवाओं द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने पर कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक लिखित परीक्षा पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
UKPSC FRO Prelims Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश पर छह मार्च को होने वाली लैब टेक्नीशियन पदों की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। राजकीय मेडिकल कालेजों में लैब टेक्नीशियनों के लगभग 60 पदों की लिखित परीक्षा के लिए बोर्ड ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए थे। 

विज्ञापन


चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कालेजों में लैब टेक्नीशियनों के खाली पदों के लिए अगस्त 2021 में विज्ञप्ति जारी की थी। बोर्ड ने टेक्नीशियन संवर्ग की सेवा नियमावली के आधार पर अनिवार्य शैक्षिक अर्हता के साथ दो वर्ष के अनुभव की शर्त भी रखी गई थी। लेकिन कई अभ्यर्थियों ने अनुभव की शर्त को हटाने की मांग की थी।

अग्रिम आदेशों तक लिखित परीक्षा पर लगाई रोक 
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार ने लैब टेक्नीशियन पदों के लिए अनुभव की शर्त हटाने का फैसला लिया था। लेकिन बोर्ड ने इसमें संशोधन नहीं किया था। जिससे कुछ बेरोजगार युवाओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इस पर कोर्ट ने अग्रिम आदेशों तक लिखित परीक्षा पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  चुनावी साल में भी रफ्तार नहीं पकड़ पाया सड़कों का काम, लक्ष्य के सापेक्ष 24 फीसदी सड़कें नहीं बना पाया लोनिवि 

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर लैब टेक्नीशियन पदों की लिखित परीक्षा स्थगित की गई है। टेक्नीशियन संवर्ग के बाकी पदों के लिए 13 मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें