फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ सफारी जारी, राजाजी में पर्यटन गतिविधियों पर लग सकती है रोक

Sun, 06 Mar 2022 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी को लेकर संशय खत्म हो गया है, लेकिन टाइगर कंजर्वेशन प्लान नहीं बन पाने के कारण राजाजी में पेच फंसा है। 
विज्ञापन
corbett tiger reserve - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ सफारी जारी रहेगी लेकिन राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लग सकती है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के एक पत्र के सामने आने के बाद इस मामले में वन मुख्यालय ने रिजर्व पार्कों की स्थिति को स्पष्ट किया है।

विज्ञापन


इसके अनुसार, कॉर्बेट के कोर जोन ढिकाला में पर्यटन गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। रष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 15 फरवरी को सभी टाइगर रिजर्व के लिए पत्र जारी कर कोर जोन में सफारी प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे।

राजाजी में नहीं बना अब तक टाइगर कंजर्वेशन प्लान 
इसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भी टाइगर सफारी को लेकर संशय के बादल मंडराने लगे थे। अब राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक पराग मधुकर धकाते ने बताया कि एनटीसीए की ओर से ढिकाला में बाघ संरक्षण कार्ययोजना में ईको टूरिज्म के लिए अनुमोदित क्षेत्र में ही सफारी होती है। इसलिए एनटीसीए के पत्र से कॉर्बेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्बेट के कोर जोन ढिकाला के जिस क्षेत्र में सफारी होती है, वह टाइगर कंजर्वेशन प्लान के तहत ईको टूरिज्म में पहले ही स्वीकृत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Election: 10 मार्च को मिलेंगे इन 10 चर्चित सवालों के जवाब, नतीजे खोलेंगे कई राज, किसके सिर सजेगा का ताज
विज्ञापन


दूसरा मामला राजाजी टाइगर रिजर्व का है। जिसमें अब तक टाइगर कंजर्वेशन प्लान नहीं बना है। जबकि किसी भी टाइगर रिजर्व में कंजर्वेशन प्लान के तहत ही पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। इस हिसाब से राजाजी में फिलहाल पर्यटन गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक पराग मधुकर धकाते ने बताया कि राजाजी में टाइगर रिजर्व में कंजर्वेशन प्लान बनाने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसे शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें