मैं भी हूं पन्ना प्रमुख कार्यक्रम शुरू होगा
उन्होंने कहा कि पार्टी इन चुनाव में एक नए अभियान मैं भी हूं पन्ना प्रमुख कार्ययोजना के साथ उतर रही है। इसे तहत बूथ संपर्क की स्थिति तक प्रत्येक पन्ने पर जो भी पदाधिकारी का नाम दर्ज होगा वह वहां की बैठकों में शामिल होगा। साथ ही पन्ना प्रमुख सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी को अपलोड करेगा।
26 अप्रैल तक मिल जाएंगे संकल्प पत्र के लिए सुझाव
उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर सभी सुझाव प्राप्त हो जाएंगे। संकल्प रथ, संकलन कमेटी, विभिन्न कार्यक्रमों एवं ऑनलाइन से प्राप्त हुए सभी सुझावों को, संकल्प पत्र कमेटी द्वारा प्रदेश एवं राज्य के मुद्दों के हिसाब से अलग-अलग किया जाएगा। इन सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा जिसके आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा।
पूर्व सैनिकों, खिलाडि़यों, डॉक्टरों के सम्मेलन होंगे
पार्टी पूर्व सैनिकों का सम्मेलन देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और रुड़की में करेगी। वकीलों एवं विधि विशेषज्ञों से संपर्क के कार्यक्रम होंगे। केंद्र व राज्य के सेवानिवृत कर्मचारी के सम्मेलन देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में होंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं उससे जुड़े वर्गों के सुझाव के लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में सुझाव लिए जाएंगे। चिकित्सकों के साथ देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, हल्द्वानी व काशीपुर संवाद होगा। धर्म संस्कृति सम्मेलनों के तहत कथा वाचक व्यास पंडा-पुजारी समुदाय एवं पूजा पद्धति से जुड़े लोगों से हरिद्वार, ऋषिकेश, जोशीमठ और देवप्रयाग में चर्चा होगी।