फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: जल्दी बनवा लें अपना वोट, 15 दिसंबर तक है मौका, यहां ऑलाइन करें आवेदन

Wed, 02 Dec 2020 11:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने की अपील, 15 दिसंबर तक है मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए सशक्त लोकतंत्र के लिए जल्द वोट बनवाने की अपील की है। प्रदेशभर में वोट बनाने का काम 15 दिसंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


नए वोट के लिए फॉर्म-6 से करें आवेदन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि अगर आप एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं तो वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरें। इसके साथ अपना रंगीन फोटो, वर्तमान निवास एवं आयु के वैध दस्तावेज देने होंगे।

त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 भरें
वर्तमान वोटर लिस्ट में दर्ज किसी मतदाता के व्यक्तिगत विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है तो वह फॉर्म-8 पर आवेदन करें। सामान्य निवास के पते में परिवर्तन की दशा में नये पते के अनुसार वोटर लिस्ट में पंजीकरण हेतु भी यह फॉर्म भरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं

मृत्यु/सामान्य निवास स्थान/पते में परिवर्तन के चलते अगर वोटर लिस्ट से नाम हटवाना है तो इसके लिए फॉर्म-7 भरना होगा। उन्होंने बताया कि सभी फॉर्म www.eci.gov.in, voterportal.eci.gov.in या   www.ceo.uk.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इसके साथ ही www.nvsp.in या voterportal.eci.gov.in पर वर्तमान वोटर लिस्ट में अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम चेक करने के साथ ही उपयुक्त फॉर्म पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1950 से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें