परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए दिखाना होगा प्रवेश पत्र
आज (शुक्रवार को) एनएमएमएसएस डॉ. शिवानंद नौटियाल एवं राज्य योग्यता श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा भी है। इसके लिए जिले के विभिन्न स्कूल व कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे में परीक्षा केंद्र जाते समय चेकिंग में रोके जाने पर प्रतिभागियों को प्रवेशपत्र दिखाना होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि पहले ही निर्धारित थी। अभ्यर्थियों को इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। प्रवेश पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियों को मार्गों में प्रवेश दिया जाए।