फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक पांच हजार श्रद्धालु कर चुके दर्शन

Thu, 30 Sep 2021 05:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

Hemkund Sahib Yatra 2021:  हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसी अवधि तक श्रद्धालुओं से यात्रा करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। कोविड के चलते इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट चारधाम यात्रा के साथ 18 सितंबर को खुले थे। अभी तक यहां पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसी अवधि तक श्रद्धालुओं से यात्रा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तड़के देहरादून में हुई झमाझम बारिश, बदरीनाथ धाम जाने वाला मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट हमेशा 25 मई को खोल दिए जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कपाट करीब साढ़े तीन महीने देरी से खोले गए थे।

विज्ञापन

हाईवे पर फंसे यात्रियों को टंगड़ी के लोगों ने कराया विश्राम

टंगड़ी गांव के पास मलबा आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को करीब 14 घंटे बाद बहाल हुआ। बुधवार देर शाम तक जब हाईवे नहीं खुला तो टंगड़ी गांव के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने सैकड़ों यात्रियों के गांव में रहने की व्यवस्था की और उन्हें भोजन भी कराया।

बुधवार शाम करीब चार बजे टंगड़ी गांव के पास मलबा आने से हाईवे बंद हो गया था। लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण हाईवे खोलने में एनएच को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही यहां सैकड़ों यात्री वाहन भी फंसे रहे। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए टंगड़ी गांव के ग्राम प्रधान हीरा सिंह पंवार और दमयंती देवी के नेतृत्व में ग्रामीण हाईवे पर गए और यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए गांव ले गए।

ग्राम प्रधान ने बताया कि 130 यात्रियों को निशुल्क भोजन कराया और 50 यात्रियों को रहने की व्यवस्था मिलन केंद्र में की गई। इसमें गांव के लोगों ने पूरा सहयोग किया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एनएच की जेसीबी ने हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया। इसके बाद हाईवे पर फंसे यात्रियों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली और गंतव्यों को रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें