फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द निपटेगा यूपी-यूके परिसंपत्ति विवाद, सीएम उठायेंगे ये कदम

Sun, 07 May 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन
यूपी के साथ परिसंपत्तियों के विवाद को निपटाने के मामले में सरकार तेजी पकड़ने लगी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी के साथ इस मामले में बात और आगे बढ़ाने से पहले अपने अफसरों के साथ चर्चा का निर्णय लिया है। आठ मई को अफसरों के साथ बैठक रखी गई है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि बहुत जल्द यूपी के साथ परिसंपत्तियों का विवाद सुलझ जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा के सभागार में मीडिया से बातचीत में सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि परिसंपत्तियों का मामला हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि 12 विभागों के करीब 25 इश्यू परिसंपत्तियों को लेकर हैं। इसकी विस्तृत जानकारी सरकार जुटा रही है। कहा कि कार्यभार संभालते ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यूपी जाकर वहां के सीएम से इस मामले में बात की। इससे पता चलता है कि सरकार के लिए ये मुद्दा कितना अहम है।
विज्ञापन

सफाई हो या अतिक्रमण, हम देंगे रिजल्ट

trivendra singh rawat - फोटो : amarujala
सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि चाहे वो सफाई का मामला हो या अतिक्रमण का, सरकार रिजल्ट देगी। उन्होंने कहा कि सफाई के सर्वेक्षण में उत्तराखंड के पिछड़ने की वजह पूर्ववर्ती सरकार का ढीला कामकाज है। नई सरकार इस मामले में तेजी से काम करेगी।

एक महीने के भीतर फर्क दिखाई देने लगेगा। इसी तरह, अतिक्रमण विरोध और व्यवस्थित दून के लिए रविवार से अभियान शुरू किया जा रहा है। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें