फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: चीन पर बोले सीडीएस रावत, हमने अपनी सीमा पर दूसरे देश के लोगों को बसने नहीं दिया

Tue, 09 Nov 2021 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि चीन जहां तक अपनी सीमा समझता है, वहां तक आता है, इसकी रिपोर्ट भी आ जाती है।
विज्ञापन
सीडीएस बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमने अपनी सीमा के भीतर दूसरे देश के लोगों को बसने नहीं दिया। हमें पता है कि हमारी सरहद कहां तक है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो पहाड़ के दूरदराज के क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने की।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में पहुंचे सीडीएस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने अपनी सीमाओं की ठीक से देखभाल की है। उत्तराखंड के बाड़ाहोती में चीनी घुसपैठ के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीन जहां तक अपनी सीमा समझता है, वहां तक आता है, इसकी रिपोर्ट भी आ जाती है। इसी तरह हमारी सेना भी जहां तक अपनी सरहद समझती है, वहां तक जाती है।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सरहद में चीनी गांव बसने के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर सीडीएस ने कहा कि क्या अमेरिका को पता है कि भारत की सरहद कहां तक है। क्या चीन को पता है कि भारत की सरहद कहां तक है। हमें पता है कि हमारी सरहद कहां तक है। हमने अपनी सरहद में किसी को बसने नहीं दिया।
विज्ञापन


21 साल का हुआ उत्तराखंड: ऐसे मना राज्य स्थापना का जश्न, जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखें शानदार तस्वीरें...

सुविधाएं बढ़ेंगी तो रुकेगा पलायन
सीडीएस ने कहा कि पहाड़ के दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी तो पलायन रुकेगा। सीमा क्षेत्र तक सड़कें बन रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। 

21 साल का हुआ उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा, आंदोलनकारियों को भी दी सौगात

हेलीपैड बनाने की चल रही बात
सीडीएस ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटक आएं, इसके लिए सरकार ने होम स्टे योजना शुरू की है। इसके लिए मेडिकल की बेहतर सुविधाएं देनी होंगी। इसके अलावा हेलीपैड बनेंगे तो पर्यटक यहां आकर ट्रैकिंग और राफ्टिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


पहाड़ से पलायन रोकने को भर्ती केंद्र बनाए
प्रदेश में नए भर्ती केंद्र खोलने की संभावनाओं पर सीडीएस ने साफ किया कि यहां पहले से ही पांच भर्ती केंद्र खुले हैं। इनमें चार पर्वतीय क्षेत्रों और एक रुड़की में है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में भर्ती केंद्र बनाए गए हैं।

राज्यपाल से सीडीएस बिपिन रावत मिले  
जनरल बिपिन रावत ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि.) जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। बताया गया कि राज्यपाल और सीडीएस ने एक साथ सेना में सेवा की है। जबकि इससे पहले दोनों एनडीए खडगवासला से पास आउट हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने रिवर्स माइग्रेशन पर फोकस किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें