फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज: गर्व से बोला.. हम उत्तराखंड छां...

Thu, 09 Nov 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी, उल्लास और उत्साह से सरोबार प्रदेश में आज एक ही संदेश गूंजेगा... ‘गर्व से बोला... हम उत्तराखंडी छां’।
विज्ञापन


उत्तराखंड का स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में स्थापना दिवस कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कहीं केक कटेगा तो कहीं मिठाइयां बांटकर उत्तराखंड उदय की खुशियां साझा की जाएंगी।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठियों, परिचर्चाओं और संवाद के जरिये राज्य स्थापना के जश्न में अलग-अलग रंग भरे जाएंगे। साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, स्वैच्छिक रक्तदान जैसे समाजोपयोगी गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश के सशक्तीकरण में योगदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार, संगठन, संस्थाएं और आम लोग अपने-अपने ढंग से इस जश्न में शरीक होंगे। आखिर हों भी क्यों नहीं। लंबे आंदोलन, संघर्ष और बलिदान के बाद मिला राज्य अपना 18वां स्थापना दिवस जो मना रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काटेंगे 18 फीट का केक

दो साल पहले अमर उजाला ने एक से नौ नवंबर तक राज्य स्थापना को उत्तराखंड उदय के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। पहले साल 15 फीट का केक काटकर राज्य का जन्मदिन मनाया गया।

साथ ही कई अन्य आयोजन किए गए, जिससे राज्य स्थापना दिवस के आयोजन को औपचारिकता के बजाय एक लोकपर्व की तरह मनाने की शुरुआत हुई। पिछले वर्ष 17 स्थापना दिवस पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस वर्ष भी एक नवंबर से अमर उजाला तमाम सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तराखंड उदय का जश्न मना रहा है। इसके तहत परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 फीट का केक काटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें