फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में जंगल की आग से झुलसी महिला, दो अस्पतालों में भटकने के बाद दून में किया भर्ती

Thu, 09 May 2024 08:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Uttarakhand Forest Fire: महिला घर के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान थोड़ी दूर पर जंगल में आग लगी हुई थी, तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आने से झुलस गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल की आग में जलकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वह घर के पास जंगल में चारापत्ती लेने गई थी तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोग उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे। महिला करीब 85 प्रतिशत झुलस गई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया। मगर यहां बेड न मिलने पर परिजन उन्हें देहरादून ले गए और यहां भर्ती किया गया। गांव दूर होने के कारण घटना की जानकारी का दो दिन बाद पता चला।

विज्ञापन


ब्लॉक कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत मणजूली की ग्राम प्रधान रेखा देवी व अमरजीत सिंह ने बताया कि बीते सात मई को कांति देवी (62 वर्ष) पत्नी विजय सिंह घर के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान जंगल थोड़ी दूर पर आग लगी हुई थी तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आने से झुलस गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।

Dehradun: राजधानी में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा देवी ने बताया कि महिला को परिजन और ग्रामीण बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 85 प्रतिशत झुलस गई है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

वहां पर बेड नहीं मिला तो उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान सहित परिजनों ने वन विभाग से महिला के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को एक महिला के जंगल की आग से झुलसने की सूचना मिली है जिसके बाद मौके पर जाकर जानकारी जुटाई गई। अब आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। -दिनेश जोशी, रेज अधिकारी खांकरा रेंज, वन प्रभाग रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें