फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: मौसम का मिजाज बदलने से बड़ी राहत, 24 घंटे में आग की कोई घटना नहीं

Fri, 10 May 2024 09:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Forest Fire: प्रदेशभर में बारिश के बाद फिलहाल राहत मिली है। बीते 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से जंगलों की आग से राहत मिली है। वन विभाग का दावा है कि पिछले 24 घंटे में आग की एक भी घटना सामने नहीं आई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल नौ मई तक आग की करीब तीन गुना अधिक घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन


वन विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को बीते 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना सामने नहीं आई है। प्रदेशभर में बारिश के बाद फिलहाल ये राहत मिली है। बीते पांच साल का ट्रेंड देखें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल नौ मई तक करीब तीन गुना ज्यादा आग के मामले सामने आए हैं।

प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन के मुताबिक, पिछले साल नौ मई तक करीब 60 मिमी बारिश हुई थी जबकि इस साल करीब छह मिमी ही हुई है। लिहाजा, जंगलों में आग का बड़ा कारण बारिश न होने को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में बारिश, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

विज्ञापन

नौ मई तक पांच साल में कितनी घटनाएं

वर्ष      घटनाएं         प्रभावित जंगल (हेक्टेयर में)
2020     17               10.83
2021     2434           3448.87
2022     1935            3097.84
2023      295              353.01
2024      1038           1385.85
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें