फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में बारिश, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

Fri, 10 May 2024 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज देर शाम मौसम ने फिर करवट बदली। बदरीनाथ और यमुनोत्री धाम में झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नीती घाटी के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kedarnath: आज खुलेंगे कपाट...20 कुंतल फूलों से सजा मंदिर, जमकर झूमे डोली संग पहुंचे हजारों श्रद्धालु, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें