फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Transfer: वन विभाग में दो डीएफओ और 58 एसडीओ के तबादले, पढ़ें पूरी डिटेल

Tue, 30 Jul 2024 11:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभारी डीएफओ हेमचंद गहतोड़ी को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग में दो डीएफओ 58 सहायक वन संरक्षक और प्रभारी सहायक वन संरक्षक स्थानांतरण किया गया। एक एसडीओ को प्रभारी डीएफओ का दायित्व दिया गया है। नंदा देवी नेशनल पार्क में सहायक वन संरक्षक पद पर तैनात शिशुपाल सिंह को सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

विज्ञापन


सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के प्रभारी डीएफओ हेमचंद गहतोड़ी को प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल पद पर तैनात किया गया है। सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी में प्रभारी डीएफओ प्रदीप कुमार को सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

वहीं एसडीओ के तबादले हुए है। इसमें 41 प्रतीक्षारत एसडीओ को भी तैनाती दी गई है। इसके अलावा बाध्य प्रतीक्षारत को भी नई तैनाती दी गई है। लंबे समय बाद प्रभागों में एसडीओ पद पर अधिकारियों की तैनाती हुई है, कई प्रभागों में लंबे समय से एसडीओ के पद रिक्त भी चल रहे थे।
विज्ञापन


Amar Ujala Exclusive: खुशखबरी...राष्ट्रीय खेलों के पदक वीरों के लिए इनाम राशि दोगुना करेगी उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन


तराई पश्चिम वन प्रभाग में तीन एसडीओ के पद है, इसमें कभी तीन पद पर अधिकारी तैनात नहीं रहे थे। अभी केवल एक अधिकारी की तैनाती थी। इस डिवीजन में दो और एसडीओ को तैनाती दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एसडीओ के मिलने से जंगल की सुरक्षा और प्रबंधन का काम और बेहतर ढंग से हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें