फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सात आईपीएस को पदोन्नति के साथ पांच आईपीएस को वरिष्ठ वेतनमान

Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अगले साल पांचाें अधिकारियाें को डीआईजी पद पर मिलेगी प्रोन्नति
  • डीआईजी रहते कप्तानी संभालने वाले अरुण मोहन जोशी दूसरे आईपीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात आईपीएस को पदोन्नति के साथ पांच आईपीएस को वरिष्ठ वेतनमान भी मिला है। यह अधिकारी अगले साल जनवरी में प्रोन्नति पाकर पुलिस उप महानिरीक्षक बन जाएंगे। उधर, डीआईजी रहते हुए देहरादून की कप्तानी संभालने वाले अरुण मोहन जोशी दूसरे अधिकारी बन गए हैं। इससे पहले आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति डीआईजी रहते जिले की कप्तानी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


शासन में शुक्रवार को हुई डीपीसी के बाद सात पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति मिल गई है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के साथ उनके आदेश जारी हो गए थे। इनमें वरिष्ठ आईपीएस वी विनय को डीजी, पीवीके प्रसाद और दीपम सेठ एडीजी, अरुण मोहन जोशी, राजीव स्वरूप, स्वीटी अग्रवाल और अनंत शंकर ताकवाले ने पुलिस उप महानिरीक्षक  पद पर प्रोन्नति पाई है।

इसके अलावा हरिद्वार के एसएसपी आबूधई सैंथिल, आईपीएस जनमेंजय खंडूरी, सदानंद दाते, सुनील मीणा और टिहरी के एसपी योगेंद्र रावत को वरिष्ठ वेतनमान मिल गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2021 में यह अधिकारी पदोन्नति पाकर डीआईजी बन जाएंगे। वरिष्ठ आईपीएस सदानंद दाते फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें