फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए खुला उत्तराखंड का पहला साइंस पार्क

Wed, 03 Feb 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा परिषद (यूकॉस्ट) के परिसर में प्रदेश का पहला साइंस पार्क खुल गया है। बुधवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा और सीएम हरीश रावत ने साइंस पार्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर बताया गया कि अब अल्मोड़ा में प्रदेश के दूसरे साइंस पार्क के निर्माण की तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को झाझरा स्थित यूकॉस्ट परिसर में साइंस पार्क का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि विज्ञान की मूलभूत समझ को आम जनता तक पहुंचाने के लिए देश भर के आंचलिक विज्ञान केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड में पहला आंचलिक विज्ञान केंद्र निश्चित तौर पर बेहतर साबित होगा।

सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की अनेक उपलब्धियों में आज एक नई उपलब्धि भी शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि यह विज्ञान केन्द्र विज्ञान के मौलिक सिद्धांतों के रहस्यों को सार्वजनिक कराने के साथ नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी का प्रर्दशन भी करेगा। जल्द ही उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा में खोलने के लिए भूमि का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य की 50-50 प्रतिशत भागीदारी

अध्यक्षता करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विज्ञान केंद्र के निर्माण में वित्तीय सहयोग के रूप में भागीदारी 50 प्रतिशत केंद्र एवं 50 प्रतिशत प्रदेश सरकार की रही है। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल, डी रामाशरमा, डॉ. बीपी पुरोहित, दीपक गैरोला, प्रो. बीके जोशी, डॉ. एसएस नेगी, विरेंद्र पैन्यूली, प्रो. एएन पुरोहित, डॉ. आरडी गौड़, डॉ. एलएमएस पालनी, एस. फ ारूख, राकेश ओबेरॉय आदि मौजूद रहे।

12.5 करोड़ से हुआ है तैयार
राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद कोलकाता के महानिदेशक जीएस रौतेला ने कहा कि देश का यह 16वां आंचलिक विज्ञान केंद्र है, जो कि 8.5 एकड़ में फैला है। इसकी कुल लागत लगभग 12.5 करोड़ है। इसमें स्थित ऑडिटोरियम में लगभग 300 व्यक्तियों को बैठाया जा सकता है। यहां विज्ञान केन्द्र में देश की नौवीं इनोवेशन लैब का निर्माण किया गया है। देश में विज्ञान केन्द्रों का निर्माण राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, कोलकाता करती है। राज्यों के सहयोग से अब तक 48 केन्द्र बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें