फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम आज अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें नए मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसके प्रदेश के कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। जिन मतदाताओं के वोट कट गए होंगे, उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरकर वोट बनवाने का मौका मिलेगा। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में कई स्तरों पर सत्यापन और नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया की गई। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता में बताया कि उत्तराखंड में एसआईआर की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। ड्राफ्ट सूची में प्रदेश में करीब 71,33,785 मतदाता रह गए थे। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए थे, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। इसके बाद 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की।

14 जुलाई से 13 अगस्त दावे और आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया। 10 जुलाई से 28 सितंबर तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई, निस्तारण किया गया। पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने पांच जिलों के मतदाताओं का यूपी के सीमावर्ती जिलों से सत्यापन के चलते तिथि बदलकर तीन अक्तूबर कर दी थी। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसआईआर में कुल 9,31,685 मतदाताओं के नाम काटे गए
एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता भी शामिल किए गए हैं। इस तरह अंतिम सूची में ड्राफ्ट मतदाता सूची की तुलना में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बताया कि अब नए मतदाता शामिल करने का विशेष अभियान चलेगा।

निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया गया। इसके साथ ही पात्र नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में मतदाताओं की संख्या को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

ये भी पढे़ं...कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
विज्ञापन

 
एसआईआर जब शुरू हुआ 79,60,762 मतदाता
14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट आई तो संख्या 71,33,785 मतदाता बचे
अंतिम सूची के बाद  71,58,949 मतदाता
नए मतदाता 1,29,872 मतदाता
एसआईआर में कटे 1,04,708 मतदाता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें