फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पांचवीं विधानसभा गठन : नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे पांच नए चेहरे, पिछली सरकार के दो मंत्रियों की होगी छुट्टी

Mon, 21 Mar 2022 08:36 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा में इन दिनों वैसे तो सबसे ज्यादा असमंजस मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर भी कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। चर्चा है कि गृह मंत्री अमित शाह की पसंदीदा सूची में उमेश शर्मा काऊ का अहम स्थान है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी कयासबाजी तेज हो गई है। सीधे तौर पर पुरानी सरकार के हिसाब से मंत्रियों की तीन कुर्सियां तो खाली हैं और भाजपा पिछली सरकार के दो मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। इस हिसाब से नए मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा में इन दिनों वैसे तो सबसे ज्यादा असमंजस मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा है, लेकिन मंत्रिमंडल को लेकर भी कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। सूत्रों की मानें तो नए मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पिछली सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद और यशपाल आर्य की कुर्सी तो सीधे तौर पर खाली है।

यानी तीन नए चेहरे तो मंत्रिमंडल में शामिल होने लाजिम हैं। जबकि संगठन के सूत्रों का कहना है कि इस बार दो पुराने मंत्रियों की भी छुट्टी हो सकती है। अब यह आने वाला समय बताएगा कि पूर्व सरकार के किस मंत्री की कुर्सी खिसकेगी।नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद के चर्चित दावेदारों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास का आ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे पद की शपथ, दस बजे होगा शपथग्रहण
विज्ञापन


दूसरा नाम रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ का सामने आ रहा है। चर्चा है कि एक तो गृह मंत्री अमित शाह की पसंदीदा सूची में उमेश शर्मा काऊ का अहम स्थान और प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से लगातार उनकी जीत उन्हें मंत्री का दावेदार बना रही है। इसी प्रकार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का नाम भी मंत्रिमंडल की सूची में चर्चाओं में है। इसके अलावा विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नाम की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें