- पिछले पांच साल में सरकार ने गैरसैंण में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कितना काम किया?
- कांग्रेस सरकार में घोषित भराड़ीसैंण टाउनशिप प्रोजेक्ट पर सरकार ने क्या काम किया?
- गैरसैंण में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए घोषित 57 हजार करोड़ रुपये का बजट कहां गया?
- कांग्रेस सरकार में सचिवालय और 500 आवासीय भवनों के लिए जिलाधिकारी के खाते में दिए गए 57 करोड़ रुपये डाले गए थे, उन पैसों का क्या हुआ?
- गैरसैंण विकास परिषद कहां है और वह क्या भूमिका निभा रही है?
- गैरसैंण को जोड़ने के लिए घोषित छह प्रमुख सड़कों पर कितना निर्माण हो चुका है?
- भराड़ीसैंण को दोबारा डिनोटिफाई करने के बाद वहां किन किन लोगों ने कितनी-कितनी जमीनें खरीदी हैं?
- भराड़ीसैंण अवस्थापना विकास निगम की वर्तमान स्थिति क्या है?
पूर्व में भाजपा-कांग्रेस पार्टियों की ओर से दीपावली के आसपास दलबदल के धमाकों का शिगूफा छोड़ा गया था। इस संबंध में पत्रकारों के सवाल पूछने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा अगर हमें छेड़ेगी तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। फिर धमाका नहीं महाधमाका होगा, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
..तो हमारा लोकायुक्त आज छह साल का हो गया होता
हरीश रावत ने लोकायुक्त के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में सौ दिन में लोकायुक्त की नियुक्ति का वादा किया था, लेकिन आज भी लोकायुक्त बिल राज्यपाल के पास पेंडिंग पड़ा है। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि उसे बाहर क्यों नहीं ला रहे हैं।
विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम अब 11 को होगा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 10 नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में यशपाल आर्य के स्वागत में विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम की घोषणा की थी, भाजपा ने उसी दिन सौ मीटर की दूरी पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रख दिया। जो राजनीतिक शिष्टाचार के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह कार्यक्रम अब 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।