फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election Results 2022:  हरीश रावत की दूसरी बड़ी पराजय, भाजपाई बोले, ये हरदा नहीं ’हार दा’ हैं...

Thu, 10 Mar 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरीश रावत की यह दूसरी बड़ी हार है। पिछले चुनाव में भी हरीश रावत को बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं की लालकुआं सीट से चुनाव लड़े पूर्व सीएम हरीश रावत हार गए हैं। यहां से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है। यहां हुए मुकाबले में हरीश रावत करीब 14 हजार वोटों से हार गए हैं। माना जा रहा है कि लालकुआं सीट से कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ीं संध्या डालाकोटी के कारण कांग्रेस के वोट बैंक में खासी सेंध लगी, जिससे हरीश रावत को हार का मुंह देखना पड़ा।

हरीश रावत की यह दूसरी बड़ी हार है। पिछले चुनाव में भी हरीश रावत को बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा था। लालकुआं सीट से किस्मत आजमा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा इसका अंदाजा नहीं था। हरीश रावत की इस हार के बाद भाजपाइयों ने कहा कि ये  ‘हर दा’ नहीं ’हार दा’ हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली, तस्वीरों में देखिए...

गौरतलब है कि इस बार पहले हरीश रावत को कुमाऊं की ही रामनगर सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन वहां से सक्रिय रहे कांग्रेस के रंजीत रावत और उनके समर्थकों के विरोध के कारण बाद में हरीश रावत का टिकट बदल दिया गया और लालकुआं से लड़ाया गया। इस बार के चुनाव में भी कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने की दिशा में उन्हें ही मुख्यमंत्री का चेहरा माना जा रहा था। बता दें कि पिछले चुनाव में हरीश रावत हरिद्वार और किच्छा दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों से ही हार गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें