फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बैठक में बोले भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी जोशी, आखिरी ईवीएम न खुल जाए, तब तक आंख, नाक सब खुले रखना

Tue, 08 Mar 2022 03:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दस मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने हैं। इसी बीच भाजपा की बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने पोलिंग एजेंट को सतर्कता से काम करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
प्रहलाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना के लिए भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मतदान में पोलिंग एजेंट की जागरूकता आवश्यक है। मतगणना में समय से पूर्व पहुंचना है और जब तक अंतिम ईवीएम न खुल जाए, आंख, नाक सब खुले रखने हैं।

विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मतगणना के लिए हमारे कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। हम इस चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत रहे हैं। दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, लेकिन ऐसा न हो कि जीत की खुशी में ईवीएम का ध्यान भूल जाएं।

कार्यकर्ता समय से पहले पहुंचें और जीत तक डटे रहें : कौशिक
हरसंभव प्रयास कर ईवीएम का ख्याल रखना है। जब तक अंतिम ईवीएम के वोटों की मतगणना न हो जाए, तब तक जश्न न मनाएं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया मतगणना में हमारे लिए एक-एक मिनट जरूरी है। यह ध्यान रखना है कि हमारी लापरवाही का लाभ विरोधी न उठा लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी: मतगणना से पहले भाजपा ने विजयवर्गीय को उत्तराखंड में उतारा, हरीश बोले-आ गया है शातिर खिलाड़ी

कौशिक ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समय से पहले पहुंचें और जीत तक डटे रहें। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है। उसका यह आशीर्वाद हम पूरी तरह प्राप्त कर रहे हैं। हम सबको मतगणना के समय विशेष ध्यान रखना है। कार्यकर्ता की सजगता सदैव हमारे जीत का माध्यम बनी है।

मतगणना में भी यही दृष्टि बनाए रखनी होगी। महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि हम संगठन व जनता के बलबूते एक नई सरकार का निर्माण पूरे आशीर्वाद के साथ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा की जाती है कि 10 तारीख को जो कार्य उन्हें आवंटित किए गए हैं, उसको अंतिम समय तक सजगता से करें। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विचारधारा से मेल खाने वाले सभी विधायकों का स्वागत 
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी दावा किया कि वह पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के जिन विधायकों को हमारी विचारधारा अच्छी लगेगी, उनका पार्टी में स्वागत करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें