फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand  Election 2022: केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे पहुंचे रानीपुर, कहा - देश की महिलाएं भाजपा की सबसे बड़ी वोटर

Tue, 08 Feb 2022 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बौखला गए हैं। यूपी में अगर माफियाओं पर किसी ने शिकंजा कसा है तो सिर्फ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर में रानीपुर विधायक आदेश चौहान के समर्थन में जनसभा में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश की महिलाएं भाजपा के लिए सबसे बड़ी वोटर हैं । देवभूमि पूरे देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

विज्ञापन


यूपी के सीएम उत्तराखंड के रहने वाले हैं। और उन्होंने यूपी में झंडा लहराया हुआ है। पूर्वांचलयों से आग्रह है कि रानीपुर विधायक शाम को भारी मतों से विजय बनाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी और आडवाणी का उत्तराखंड को बनाने में सबसे बड़ा हाथ है। और उसमें भी हरिद्वार का अंग बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कि कांग्रेस, सपा घोटाले बाजों की सरकार है। और दिल्ली से आया फर्जी पार्टी वाला जो सभी का लालच देकर लोगों को लूटना चाहता है। कहा कि कोरोना काल जैसे संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश को संभाला है, वह कोई दूसरी सरकार नहीं कर सकती थी। घर-घर तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...प्रधानमंत्री जन चौपाल: नैनीताल और यूएस नगर को किया संबोधित, कहा- उत्तराखंड को तबाह करने आए हैं कुछ दल
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमारी केंद्र ओर राज्य की सरकार काम कर रही है। ऑल वेदर रोड जैसे कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। कहा कि 300 करोड़ से ज्यादा के काम रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कराए है। उन्होंने सपा प्रमुख को लेकर कहा कि अखिलेश यादव बौखला गए हैं। यूपी में अगर माफियाओं पर किसी ने शिकंजा कसा है तो सिर्फ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें