प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम की जनसभा की तारीख को हरी झंडी दे दी है। चुनावी रणनीति के तहत भाजपा पिछले एक माह के दौरान पार्टी के सबसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार चुकी है।
पिछले दिनों शहीद सम्मान यात्रा के उद्घाटन के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चमोली, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आए थे। उनके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में एक जनसभा की। उनसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की घसियारी व अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। शाह ने भी एक जनसभा को संबोधित किया था।