फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया वेरिएंट: वायरस के नए स्वरूप को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी

Sat, 27 Nov 2021 09:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

New variant of Corona: उत्तराखंड में बीते दो वर्षों में 3.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 7407 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3.30 लाख से अधिक स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप (वेरिएंट) को लेकर उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। शनिवार को इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने सभी जिलों को एडवायजरी जारी की है। जिसमें वेरिएंट का पता लगाने के लिए संक्रमितों के सैंपल अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन


यह वेरिएंट अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक
उत्तराखंड में बीते दो वर्षों में 3.44 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें 7407 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3.30 लाख से अधिक स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों में स्थिरता आई है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट बी.1.1.529 मिलने से सरकार अलर्ट हो गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का यह वेरिएंट अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक हो सकता है। कोविड के इस वेरिएंट के अधिक म्यूटेशन पाए गए हैं। 
 

सतर्क रहने की आवश्यकता
सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट का संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इसके लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

भारत में नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं

पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि अभी तक भारत में कोविड के नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए जिलों को एहतियात के तौर पर जिलों में विशेष सावधानी और निगरानी रखी जाए। 

उन्होंने सभी जिलों के डीएम और सीएमओ को निर्देश दिए कि दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखने के साथ कोविड जांच अवश्य करें। केंद्र सरकार की ओर से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की सूचनाएं जिलों को भेजी जाएगी। पॉजिटिव सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में भेजे जाएं। शासन की ओर से निगरानी के लिए जिला स्तर पर टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। 

कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए सभी लोग कोविड नियमों का पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। सरकार ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की है। जिन लोगों को अभी तक कोविड का दूसरा टीका नहीं लगा है, वे समय होते ही वैक्सीन की डोज अवश्य लगाएं। मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें