फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत 3200 नौकरियों की सूची तैयार है, संन्यास लेने की तैयारी कर लें- सुबोध

Sat, 13 Nov 2021 07:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सुबोध उनियाल ने शनिवार को देहरादून में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हरीश रावत स्थान और समय बताएं, वह 3200 भर्तियों की सूची लेकर आ रहे हैं ताकि वे संन्यास ले सकें।
विज्ञापन
मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि वह संन्यास लेने की तैयारी कर लें, क्योंकि प्रदेश सरकार में पौने पांच साल में 11056 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है और 8527 पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 4097 पदों के लिए विज्ञापन जारी होना है। कुल मिलाकर 23680 पदों में से या तो चयन हो चुके हैं या भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


भर्ती के आंकड़ों के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा
उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुई भर्ती के आंकड़ों के जरिये पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उनियाल ने कहा कि हरीश रावत स्थान और समय बताएं, वह 3200 भर्तियों की सूची लेकर आ रहे हैं ताकि वे संन्यास ले सकें। उनियाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। वह खनन और सरकारी नौकरियों के आंकड़े साथ लेकर आए। 

खनन पर खटपट: हरीश के बयानों में बढ़ती उम्र का असर, अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए- सुबोध उनियाल
विज्ञापन


उनियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल बयान दिया था कि भाजपा सरकार में 3200 नौकरियां भी दी गई होंगी तो वह राजनीति से संन्यास ले लें। आंकड़ों के जरिये शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि अब उन्हें संन्यास लेने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने रावत पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि बढ़ती उम्र में उनकी याददाश्त कमजोर पड़ने लगी है। एक प्रश्न के उत्तर में उनियाल ने कहा कि सभी बेरोजगारों को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है, इसलिए सरकार का रोजगार आधारित योजनाओं पर फोकस है। 

Trending Videos
विज्ञापन

शराब और खनन माफिया को दिया रोजगार

उनियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बताएं कि उनके कार्यकाल में कितने लोगों को रोजगार दिया गया। उन्होंने तंज किया कि हरीश रावत के कार्यकाल में शराब और खनन माफिया को रोजगार मिला। दिल्ली और नोएडा के ठेकेदारों को यहां काम देकर राज्य के लोगों का हक मारा गया। 

उनियाल ने 2017 से लेकर अब तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग के माध्यम से अब तक दी गई नौकरियों की जानकारी विभागवार आंकड़ों के जरिये पेश की और पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।

पौने पांच साल में 11056 लोगों की लगी नौकरी
उनियाल के मुताबिक, पौने पांच साल में प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में 11056 नियुक्तियां कीं। इनमें 3412 पदों पर उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग और 7644 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 7089 पदों पर चयन की प्रक्रिया गतिमान है। 2622 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी होनी है। वहीं लोकसेवा आयोग में 1438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। आयोग में सीधी भर्ती के 1455 पदों पर विज्ञापन का प्रकाशन होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें