फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आप की सरकार बनी तो घर पर मिलेंगी 140 सुविधाएं - मनीष सिसोदिया

Sun, 19 Dec 2021 07:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 2015 में सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में बदलाव लाने के लिए व्यापारियों के साथ संवाद किया था। व्यापारियों के समस्या रखने पर ही लोगों का समाधान निकला।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित देवभूमि बिजनेस डायलॉग में पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर 140 सरकारी सेवाएं सीधे लोगों के घर तक पहुंचेंगी। आम आदमी को सरकारी कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि सीधे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके निर्देश देने होंगे।

विज्ञापन


रविवार को काशीपुर बाईपास रोड स्थित होटल में दिल्ली के डिप्टी सीएम ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उद्योगपतियों, किसानों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। सिसोदिया ने कहा कि वर्ष 2015 में सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में बदलाव लाने के लिए व्यापारियों के साथ संवाद किया था। व्यापारियों के समस्या रखने पर ही लोगों का समाधान निकला। कहा कि उस दौरान दिल्ली सरकार घाटे में चल रही थी, इसके बावजूद लोगों को निशुल्क पानी की सेवा, महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा व 24 घंटे बिजली की सेवा दी गई। कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए प्रवर्तन विभाग को भंग कर दिया गया, इंस्पेक्टरराज खत्म कर दिया गया।

44 उत्पादों पर 12 प्रतिशत से पांच प्रतिशत टैक्स कर दिया गया। कहा कि वर्ष 2015 तक दिल्ली को जो बजट 30 हजार करोड़ रुपये मिलता था, वह वर्ष 2019 में ईमानदारी की राजनीति करने पर 60 हजार करोड़ रुपये मिलने लगा। दिल्ली के लोग अब कांग्रेस और भाजपा को भूल चुके हैं। उत्तराखंड में भी विकास की अपार संभावनाएं हैं, यहां 2500 करोड़ रुपये का बजट मिलता है। वहां प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन दीपक बाली, शिशुपाल, मुकेश चावला, जरनैल सिंह, मुकीम कुरैशी, नितेश सिंह, नंदलाल, असगर रजा आदि थे। कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े व्यापारी भी पहुंचे। 
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: ‘नेताओं की जेब में नहीं जाएगा पैसा, खुलेंगे आधुनिक स्कूल और अस्पताल’- सिसोदिया

हॉल में शोरगुल होने पर भड़के सिसोदिया
संवाद कार्यक्रम में लोग एक-दूसरे से बात कर रहे थे। इस पर सिसोदिया भड़क गए। उन्होंने लोगों को सीधे चेतावनी देकर कहा कि व्यापारी वर्ग अपनी दुकान छोड़कर, समय निकालकर यहां पहुंचा है। अगर किसी भी व्यक्ति को बात करनी है तो वह संवाद कार्यक्रम से उठकर चला जाए। यहां व्यापारी वर्ग के साथ महत्वपूर्ण बातचीत चल रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाएं घर पर देने वाले कर्मचारी का फीडबैक सीएम कार्यालय से लिया जाता है। अगर आम जनता से अच्छी फीडबैक नहीं मिली तो कर्मचारी पर कार्रवाई होना तय है। कहा कि लोगों तक सुविधा पहुंचाने के लिए कर्मचारी लैपटॉप, प्रिंटर आदि अपने साथ ले जाते हैं। कहा कि दिल्ली सरकार स्कूली बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देती है।

बचपन से भाजपा समर्थक हूं, लेकिन व्यापारी हित के लिए यहां पहुंचा हूं
राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीडी अग्रवाल ने कहा कि वह बचपन से भाजपा समर्थक रहे हैं, लेकिन व्यापारियों के हित के लिए यहां संवाद कार्यक्रम में आए हैं। कहा कि यहां मिलें बंद हो रही हैं, किसानों के घर में धान पड़ा है, लेकिन सरकार राइस मिलर का कोटा नहीं बढ़ा रही है। गांवों तक सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अगर यह सुविधा आप सरकार देगी तो व्यापारी वर्ग पार्टी का समर्थन करेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री से कहा कि राज्य में कोई भी सरकार आई हो लेकिन किसी ने भी व्यापारियों की समस्या हल करने के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। कहा कि सेल टैक्स अधिकारी तानाशाही पर आ गए हैं। व्यापारियों को चोर बोला जाता है। भाजपा सरकार आपदा पीड़ितों को पांच हजार रुपये राशि की घोषणा कर 3800 रुपये का चेक दे रही है, जो कई लोगों को मिल भी नहीं पाया है। अगर व्यापारियों की समस्याएं हल हों तो वह आप पार्टी का सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


57 सेवानिवृत्त शिक्षक आप में शामिल
57 सेवानिवृत्त शिक्षकों के आप में शामिल होने पर उपमुख्यमंत्री ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान अनावश्यक भीड़ के कार्यक्रम में पहुंचने पर रिटायर्ड शिक्षक नाराज हो गए। पूर्व में राजकीय शिक्षक संघ केजिलाध्यक्ष रहे राजा यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बगल के कार्यक्रम से ही उपमुख्यमंत्री यहां पहुंचे हैं। उसके बावजूद लोग रिटायर्ड शिक्षकों के कार्यक्रम में दखल अंदाजी कर रहे हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री को उनका चित्र भेंट किया। वहां आशुतोष पांडे, माया प्रताप मिश्रा, सुरेंद्र सिंह यादव, केवी सिंह, बीके सिंह आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें