बीसी खंडूड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
2012 विधानसभा चुनाव: भाजपा के तीन मुख्यमंत्री, घोटाले फिर पड़े भारी
सत्ता से पांच साल दूर रहने वाली कांग्रेस ने 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकाल और घोटालों को मुद्दा बनाया। भाजपा ने 2007 से 2012 के बीच तीन मुख्यमंत्री बनाए। पहले मेजर जनरल बीसी खंडूरी (रिटायर्ड) ने 839 दिन सत्ता संभाली। इसके बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने 808 दिन सरकार चलाई। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के समय दोबारा मेजर जनरल बीसी खंडूरी को सत्ता सौंप दी, जिन्होंने 185 दिन सरकार चलाई। लिहाजा, कांग्रेस ने भाजपा में हुए कथित महाकुंभ और स्टर्डिया घोटाले, पन बिजली परियोजनाओं के आवंटन और दवा घोटालों को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा। सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई लेकिन इन घोटालों पर कार्रवाई के नाम पर केवल बजट ठिकाने लगा। कोई नतीजा नहीं निकल पाया।