फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022:  गरमाएगा राजनीतिक माहौल, कल राजनाथ सिंह और 12 को सीएम योगी करेंगे जनसभा

Thu, 10 Feb 2022 12:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

11 फरवरी को घनसाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और 12 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बौराड़ी स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर राजनीतिक माहौल गरमाएंगे।
विज्ञापन
rajnath singh and yogi adityanath
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। 11 फरवरी को घनसाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और 12 फरवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बौराड़ी स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर राजनीतिक माहौल गरमाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 10 से 12 फरवरी तक चुनाव प्रचार अभियान को और गति देने के लिए स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 11 फरवरी को घनसाली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोपहर एक बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पत्रकार वार्ता में  जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र सेमवाल, सोहनलाल खंडेवाल, शीशराम थपलियाल, केडी पुनेठा, रणवीर नौटियाल आदि मौजूद रहे।

राज्य में चुनाव प्रचार के लिए अब महज चार दिन शेष हैं। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी शैलारानी रावत के समर्थन में बुधवार को अगस्तमुनि में जनसभा की। इसके बाद जेपी नड्डा कोटद्वार में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के लिए प्रचार करने पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, ये मुद्दे रहे खास
विज्ञापन


उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार आठ फरवरी को पिथौरागढ़ जिले के गंगोलिहाट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। अब योगी आदित्यनाथ के आने से राजनीतिक माहौल गरमाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें