चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र के लिए सभी तैयारियां हो गई है। प्रदेश के विकास का जो विजन है। उसके आधार पर जल्द ही घोषणा पत्र आएगा।
प्रदेश के लोगों ऐसी सरकार चाहते हैं, जो केंद्र से मिलकर काम करें
धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता ऐसी सरकार चाहते हैं जो केंद्र के साथ चले और मिल कर काम करें। सभी का आशीर्वाद और साथ मिल रहा है। हमने लगातार काम किए हैं। वही हमारा प्रचार है। कांग्रेस ने सत्ता में रह कर काले कारनामे किए हैं। काले पंजे व खूनी पंजे को प्रदेश के लोगों ने देखा है। लोगों को इससे निजात मिली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है।
हमारी टक्कर किसी से नहीं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव में हमारी टक्कर किसी से नहीं है। हम काम के आधार पर पूरी तरह आश्वस्त हैं। कांग्रेस और आप दोनों की दल का एजेंडा चुनाव है। उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस की लड़ाई जगजाहिर है। 2016 में कांग्रेस टूट गई थी। अब कुर्सी के लिए लड़ाई चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी। आप देश को नुकसान पहुंचाने वाली पार्टी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद बोले सीएम धामी, स्थिति नियंत्रण में
ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ रहे प्रकोप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की स्थिति रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। अस्पतालों में इंतजाम भी पुख्ता किए गए हैं। गुरुवार को पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ओमिक्रॉन को लेकर चर्चा की। वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं।
प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए सुझावों पर हम तेजी से अमल करेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीमाओं के साथ ही सभी जगह टेस्टिंग की जा रही है। कोविड सेंटरों के अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। मेडिकल कॉलेजों में कोविड सेंटर बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की रिकवरी दर बहुत अच्छी है।
अस्पतालों में दवाईयां व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है, जिसे युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। फ्रंटलाइन कोरोना वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। सामूहिक भागीदारी से ही कोरोना महामारी पर विजय संभव है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को अति आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर लेकर व पूर्ण सुरक्षा के साथ निकले। मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।