फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: मोबाइल पर खंगालें अपने विस प्रत्याशी की कुंडली, सुविधा के लिए अलग-अलग एप

Thu, 20 Jan 2022 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एप के जरिए मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने, मतदाता पर्ची निकालने, प्रत्याशी और विधानसभा का ब्यौरा देखने समेत विभिन्न सुविधाएं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए चुनाव आयोग ऑनलाइन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहा है। मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव संबंधी सभी जरूरी सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


एप के जरिए मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने, मतदाता पर्ची निकालने, प्रत्याशी और विधानसभा का ब्यौरा देखने समेत विभिन्न सुविधाएं का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के नामांकन से लेकर मतदाता पर्ची तक सभी सुविधाएं ऑनलाइन होने जा रही हैं। चुनाव आयोग ने मतदाता, प्रत्याशी, अधिकारी, प्रेक्षक और निगरानी टीम सभी की सुविधा के लिए अलग-अलग एप बनाए गए हैं।

वोटर हेल्पलाइन एप
इसमें मतदाता पंजीकरण, चुनाव, शिकायत, परिणाम, मतदाता सूची में नाम देखना, मतदाता पर्ची, ई वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान स्थल का पता लगाना जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस एप के माध्यम से मतदाता, सभी विधानसभा प्रत्याशी, उनकी संपत्ति और आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: डिजिटल वार के लिए पार्टियां तैयार, किसी ने बनाए रूम, तो कोई रिसर्च कर पोस्ट कर रहा तैयार

सी विजिल एप 
इस एप के माध्यम से आम नागरिक स्वयं आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए उपयोगकर्ता को संबंधित फोटो वीडियो या ऑडियो एप पर अपलोड करना पड़ता है। शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एप

यह एप नेत्रहीन, मूक, बधिर और शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगों के लिए है। इस एप के माध्यम से दिव्यांग डाक पत्र से मतदान के लिए घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं।

सुविधा कैंडिडेट
इस बार चुनाव में पहली बार प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी जा रही है। प्रत्याशी को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से एप में लॉगइन करना होगा। इसके बाद प्रत्याशी अपने शपथ पत्र, प्रस्तावक और नामांकन से संबंधित जानकारियां और प्रपत्र एप पर करेंगे। प्रत्याशी विभिन्न अनुमति के लिए भी एप से आवेदन कर सकता है।

ऑब्जर्वर एप
यह एप प्रेक्षकों के लिए बनाया गया है। एप की मदद से प्रेक्षक विधानसभा की रिपोर्ट, जरूरी सूचनाएं, मतदान और किसी प्रत्याशी से संबंधित शिकायत सीधा चुनाव आयुक्त को भेज सकते हैं।

गरुणा एप
यह एप मतदाता को मतदान स्थल की सभी सूचनाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराता है। इस एप से मतदान पंजीकरण, संशोधन आदि प्रपत्र और जरूरी दस्तावेज भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
(सभी एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें