आप नेता कोठियाल ने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री धामी को रोजगार के मुद्दे पर खुली बहस करने का निमंत्रण दिया है। कहा कि इस बहस के बाद प्रदेश के युवा खुद कर करेंगे कि उनके भविष्य को लेकर किसके पास अच्छा विजन है।
रोजगार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि समय व स्थान सीएम खुद तय करें। हम सरकार को रोजगार देने के लिए नए तरीके बताएंगे। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार ने रोजगार दिया है तो बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर भटकने को मजबूर क्यों हैं। सरकार साढ़े चार सालों में रोजगार पर श्वेत पत्र जारी करें।
विज्ञापन
फेसबुक पेज पर खुली बहस करने का निमंत्रण
आप नेता कोठियाल ने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री धामी को रोजगार के मुद्दे पर खुली बहस करने का निमंत्रण दिया है। कहा कि इस बहस के बाद प्रदेश के युवा खुद कर करेंगे कि उनके भविष्य को लेकर किसके पास अच्छा विजन है। बहस के लिए मुख्यमंत्री जहां कहे वो वहां आने को तैयार हैं और रोजगार के नए अवसर प्रदेश में कैसे तलाशे जा सकते हैं, रोजगार कैसे दिया जा सकता है इस पर खुली बहस के लिए तैयार हैं।
बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ा
कोठियाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तराखंड में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ा है। पूरे देश में बेरोजगारी के आंकड़ों में उत्तराखंड पहले स्थान पर है। प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन सरकार के पास रोजगार मुहैया कराने का कोई भी विजन नहीं है।
लाखों युवाओं को वादे के अनुसार रोजगार देंगे हम
सरकार ने साढ़े चार सालों में युवाओं को रोजगार दिया है तो इस श्वेत पत्र जारी करे। कोठियाल ने कहा कि हमने बिना सरकार में रहे यूथ फाउंडेशन के जरिये 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया। सरकार बनने के बाद हम लाखों युवाओं को वादे के अनुसार रोजगार देंगे।