फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: निवेश के लिए अनुकूल माहौल, चारधाम यात्रा के बाद अब विंटर टूरिज्म पर फोकस - महाराज

Sat, 20 Nov 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन मंत्री महाराज ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 40वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस समारोह का उद्घाटन किया। मेले में उत्तराखंड के उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के बाद अब शीतकालीन पर्यटन (विंटर टूरिज्म) को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस है।

विज्ञापन


निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाया
हजारों लोग उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को देखने आते हैं। इसके लिए सरकार ऐसे डेस्टिनेशन को प्रचारित कर रही है, जो लोगों की आस्था से भी जुड़े हों। उत्तराखंड में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। इसके अलावा सरकार ने निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाया है।

शुक्रवार को पर्यटन मंत्री महाराज ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 40वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस समारोह का उद्घाटन किया। मेले में उत्तराखंड के उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हथकरघा व हस्तशिल्प उत्पाद, बाल मिठाई, पहाड़ी दालें, मसाले, जड़ीबूटियां, शहद, बांस, रामबांस, भीमल के रेशे से तैयार उत्पादों को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।
विज्ञापन


निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए सरकार कृत संकल्प
महाराज ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए सरकार कृत संकल्प है। राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार कर निवेशकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। एकल खिड़की व्यवस्था के तहत उद्योगों को निर्धारित समय सीमा में सभी प्रकार की स्वीकृतियां तथा अनापत्तियां दी जा रही हैं।

उत्तराखंड: छह वर्ष बाद भी नहीं हो पाई पुजारी ट्रेक की खोज, केदारनाथ-बदरीनाथ को जोड़ता है यह प्राचीन मार्ग 
विज्ञापन


स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व नैनो स्वरोजगार योजना लागू की गई है। हरित प्रदेश की अवधारणा को मूर्त रूप देने में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना लागू की गई है। राज्य में एक जिला दो उत्पाद योजना के माध्यम से चयनित उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी।

इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, उद्योग निदेशक सुधीर चंद्र नौटियाल, उप निदेशक शैली डबराल, उप निदेशक राजेंद्र कुमार, मेलाधिकारी केसी चमोली, प्रदीप सिंह नेगी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें