फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची, पांच सीटों पर नामों का एलान

Fri, 28 Jan 2022 07:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आप ने हेम आर्या को नैनीताल और मंजू तिवारी को कालाढूंगी से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की सूची देखें...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी है। यह सूची शुक्रवार को जारी की गई है। जिसमें पांच सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है।

विज्ञापन


आप ने हेम आर्या को नैनीताल और मंजू तिवारी को कालाढूंगी से प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों की सूची देखें यहां...

विधानसभा सीट - प्रत्याशी
कालाढूंगी - मंजू तिवारी
नैनीताल - हेम आर्य
यमुनोत्री - मनोज शाह
रुद्रपुर - नंदलाल
रुद्रप्रयाग -प्यार सिंह नेगी

नामांकन के अंतिम दिन आप ने भाजपा-कांग्रेस को दिया झटका
आम आदमी पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा को झटका दिया है। नैनीताल सीट से प्रत्याशी घोषित भुवन आर्य को बदल कर आप ने भाजपा नेता हेम आर्य को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कालाढूंगी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की महिला सचिव रहीं मंजू तिवारी पर दांव लगाया है। 

टिकटों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में चल रही जोड़ तोड़ की राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन बड़ा दांव खेला। भाजपा और कांग्रेस में टिकट न मिलने से असंतुष्टों पर आप नजर बनाए हुए थी। इससे कई सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। नैनीताल सीट पर पार्टी ने पहले भुवन आर्य को प्रत्याशी घोषित किया था। टिकट न मिलने से हेम आर्य से भाजपा छोड़ दी। इससे आप को प्रत्याशियों को लेकर रणनीति बदली पड़ी। भुवन आर्य की जगह आप ने हेम आर्य को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित किया है। कालाढुंगी सीट पर कांग्रेस महिला सचिव रहीं मंजू तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। शुक्रवार को हल्द्वानी में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की मौजूदगी में हेम आर्य और मंजू तिवारी ने आप की सदस्यता ग्रहण की है। 
विज्ञापन


आप प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अब आप की धमक से डरे सहमे हैं। आप की नीतियों से प्रभावित होकर हेम आर्य और मंजू तिवारी ने सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी ने नैनीताल से हेम आर्य और कालाढुंगी से मंजू तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में काम करके दिखाया है और दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश में हैं। भाजपा व कांग्रेस इतना घबरा गई हैं कि उन्हें भी मजबूरन आप के वादों की नकल करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें