कहा, 207 पैथोलॉजिकल जांच बिल्कुल मुफ्त की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत 50 लाख से अधिक लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। बच्चे के जन्म पर महालक्ष्मी किट देकर शिशु और माता का बेहतर स्वास्थ्य एवं भविष्य सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य की सरकारी नौकरी में प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है।
कहा, लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है। कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से 3.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं। जिसके सापेक्ष अब तक 81 हजार करोड से अधिक की ग्राउंडिंग हो चुकी है। सीएम ने कहा, कोई व्यक्ति किसी का जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाते पकड़ा जाएगा तो उसे सीधे 10 साल की कैद होगी।
कहा, राज्य में लैंड जिहाद के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्रवाई की और सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ आदि मौजूद रहे।