फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा, पहाड़ी अनाजों से तैयार ‘देवभोग स्वीट्स’ लांच

Sun, 01 Nov 2020 12:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट के तहत की जाएगी ऑनलाइन मार्केटिंग
विज्ञापन
devbhog Sweet - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों में प्रसाद योजना के बाद अब प्रदेश सरकार की पहल पर पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाई ‘देवभोग स्वीट्स’ तैयार की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर मिठाई की लांचिंग की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए यह पहल करने के निर्देश दिए थे। हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट ने इस पहल पर देवभोग स्वीट्स ब्रांड तैयार किया है।

विज्ञापन


लांचिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि प्रसाद की सफलता के बाद अब देवभोग स्वीट्स की प्रगति की कहानी शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आने वाला है। पर्वों में उत्तराखंड के अनाजों पर आधारित स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने जनता से पर्वों पर स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि स्वीट्स के लिए ऑनलाईन मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उत्तराखंड के 12 स्वास्थ्यवर्धक अनाजों से मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इस कार्य में हिमालय देवभूमि संसाधन के संस्थापक गोविंद सिंह मेहर, महासचिव बीएस रावत और अंशुल गुप्ता के साथ महिला स्वयं सहायता समूह मिठाइयां और प्रसाद बना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, आईटी सलाहकार रविन्द्र दत्त, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


देवभोग प्रसाद की बाजार में तेजी से बढ़ी डिमांड 
कार्यक्रम में बताया गया कि देवभोग प्रसाद की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। उत्तराखंड के स्थानीय अनाजों से जो मिठाइयां एवं प्रसाद बनाया जा रहा है। यह अनाज भी स्थानीय स्तर पर ही लोगों से खरीदा जा रहा है। इन अनाजों में मंडुआ, चैलाई, झंगोरा, कुट्टू का आटा, गहत, सोयाबीन, उड़द की दाल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें