फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: खुद को तांत्रिक बताकर लखनऊ की युवती को बुलाया दिल्ली, दुष्कर्म कर हुआ फरार, पीड़िता पहुंची कोतवाली

Wed, 16 Mar 2022 06:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

लखनऊ की एक युवती पांच महीने से किसी तांत्रिक के संपर्क में थी। खुद को तांत्रिक बताने वाला युवक फरार चल रहा है। कोतवाली पहुंची युवती ने बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर के तांत्रिक के लखनऊ की लड़की को दिल्ली बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खुद को तांत्रिक बताने वाले युवक के खिलाफ युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के मुताबिक लखनऊ निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पांच महीने पहले ज्वालापुर के रामनगर में रहने वाले राज गुरुजी नाम के तांत्रिक से फोन पर बात हुई थी।

विज्ञापन


इसके बाद से आरोपी युवती से लगातार बात कर रहा था। युवती का कहना है कि आरोपी ने 14 मार्च को उसे दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद युवती बस से दिल्ली पहुंची। खुद को तांत्रिक बताने वाला युवक राज यहां पहले से मौजूद था। युवती का कहना है कि आरोपी इसके बाद उसे कमरे में लेकर गया।

युवती ने बताया कि सफर से थक गई थी और सो गई। आरोपी राज दूसरे कमरे में बैठ गया। युवती का कहना है कि दो बजे के करीब आरोपी उसके कमरे में आया और उसकी परेशानी दूर करने के लिए बोलने की बात करते हुए स्केच पैन से उसके पैर पर कुछ लिखने के साथ ही फूंक मारने लगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  कद चाहे कितना भी बढ़ गया हो लेकिन मंत्री पद के लिए समीकरण में फिट होना भी जरूरी, पढ़िए ये रिपोर्ट
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। युवती ज्वालापुर कोतवाली पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें